Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

मुश्किल दौर की यादों में खोईं तमन्ना भाटिया

मुंबई में जन्मी होने के बावजूद, उन्हें खुद के ही शहर में अपनी पहचान साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती संघर्ष का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

28 Oct 2025

मुश्किल दौर की यादों में खोईं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया अपने शानदार करियर और स्टाइलिश अंदाज से साउथ भारतीय सिनेमा की स्टार बन चुकी हैं। साथ ही बॉलीवुड में भी उनकी मजबूत पकड़ दिखाई देती है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी दर्शकों को आकर्षित करती है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का सफर हमेशा आसान नहीं था। मुंबई में जन्मी होने के बावजूद, उन्हें खुद के ही शहर में अपनी पहचान साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती संघर्ष का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

तमन्ना का संघर्ष भरा दौरएक इंटरव्यू में तमन्ना ने खुलकर बताया कि साउथ में लगभग एक दशक तक काम करने के बाद, हिंदी सिनेमा में वापसी उनके लिए किसी नए सफर जैसा था। उन्होंने कहा, "मैं हिंदी फिल्मों को देखते हुए पली-बढ़ी हूं। उस संस्कृति को मैं बखूबी समझती हूं, लेकिन जब मैंने हिंदी फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया, तो कई चुनौतियां सामने आईं।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि साउथ में उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि मुंबई वालों को उन्हें यह याद दिलाना पड़ता था कि वह यहीं की हैं।

तमन्ना के लिए बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों ही बेहद खास हैं। एक जहां उनकी जन्मभूमि है, वहीं दूसरी उनकी कर्मभूमि। अभिनेत्री ने 2005 में हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से शुरुआत की थी और एक साल बाद तमिल फिल्म 'केडी' के साथ साउथ में कदम रखा था। फिर 'हैप्पी डेज' और 'कल्लूरी' जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। इसके बाद 'बाहुबली' जैसी ऐतिहासिक सफलता ने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया। फिलहाल काम की बात करें तो तमन्ना आखिरी बार 'ओडेला 2' में नजर आई थीं। उनकी कहानी उस कलाकार की है, जो चाहे किसी भी मंच पर क्यों न पहुंचे, अपनी मेहनत और जड़ों से हमेशा जुड़ा रहता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुश्किल दौर की यादों में खोईं तमन्ना भाटिया
मुंबई में जन्मी होने के बावजूद, उन्हें खुद के ही शहर में अपनी पहचान साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती संघर्ष का दिलचस्प किस्सा शेयर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News